मेला जलविहार महोत्सव में सोमवार की रात अखिल भारतीय बुन्देलखण्डी राई एवं नृत्य के नाम रही

Jhansi

0
27

मऊरानीपुर (झाँसी) : नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 157वें प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव में सोमवार की रात अखिल भारतीय बुन्देलखण्डी राई एवं नृत्य के नाम रही। दो पार्टियों के कलाकारों ने मंच पर इस तरह जलवा बिखेरा किं जनसमूह पूरी रात झूमता रहा। एक दर्जन से अधिक नृत्यांगनाओं के घांघरा नृत्य की पूरी रात घूम रही।

मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के सचिव मनोज तिवारी, झाँसी महापौर बिहारीलाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला मंत्री प्रमोद चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, कल्लू कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, दीपक तिवारी ने दीप प्रज्वलित, फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार व कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों को माला पहनाई, बैच लगया, पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि मेले के आयोजन में दूर दराज के लोगों से मुलाकात होती है। राई में नृत्यांगना घूम घूम कर अपनी कला का प्रदर्शन करती है। वायु शुद्धता में झाँसी पूरे भारत मे तीसरे स्थान पर आई है। रामनरेश तिवारी ने कहा कि यहाँ का मेला बहुत पुराना है इस परम्परा को हमेशा आगे बढ़ाए रहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here