मऊरानीपुर संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने जमकर बांधा शमा, फिल्मी गीतों पर जमकर झूमे श्रोता

झाँसी

0
30

मऊरानीपुर (झाँसी)।
नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित 157वें प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव की तीसरी रात पूरी तरह संगीत के नाम रही। अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में युवा दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुनाप्रसाद कुशवाहा, झाँसी महापौर बिहारीलाल आर्य, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, संसदीय कार्यालय प्रभारी जयशंकर देवलिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक आकाश आर्य ने माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

जैसे-जैसे रात गहराती गई, वैसे-वैसे संगीत का रंग और चढ़ता गया। दूर-दराज़ से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। खासकर फिल्मी गीतों ने माहौल को और भी जीवंत कर दिया, जिन पर श्रोता देर रात तक झूमते नज़र आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here