मऊरानीपुर: जलविहार महोत्सव में अखिल भारतीय दंगल में महिला पहलवानो ने दिखाए दांव पेंच,

Jhansi

0
34

झाँसी

मऊरानीपुर: जलविहार महोत्सव में अखिल भारतीय दंगल में महिला पहलवानो ने दिखाए दांव पेंच,

झाँसी के मऊरानीपुर में जलविहार महोत्सव के तहत अखिल भारतीय दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में देशभर से आए नामी पुरुष और महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित किया।

सोमवार को मऊरानीपुर के मंडी परिसर में आयोजित इस दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास भी मौजूद रहे।

देशभर से आए ख्याति प्राप्त पुरुष और महिला पहलवानों ने अखाड़े में अपने हुनर का प्रदर्शन किया और जमकर वाहवाही लूटी। खासकर महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद प्रतिपाल सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि बुंदेलखंड में पहलवानी की परंपरा बहुत पुरानी है और यहां के पहलवानों ने देश-विदेश में नाम रोशन किया है।

इस मौके पर प्रमोद चतुर्वेदी, अनुज नायक, अजय परिहार, अजय श्रीवास, राजेंद्र राहुल सहित नगर पालिका कर्मी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here