माध्यमिक खेल प्रतियोगिता में मऊरानीपुर के खिलाड़ियों का चयन
–झाँसी जनपद के मऊरानीपुर में स्थित दीपक मेमोरियल पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने वॉलीबॉल खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। अंश यादव और दीपांशु साहू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
—माध्यमिक खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल के लिए टीम का गठन किया गया।
मऊरानीपुर के दीपक मेमोरियल पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र अंश यादव और दीपांशु साहू ने पहले बड़ागाँव झाँसी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसके बाद दोनों का चयन मंडल स्तर पर हुआ और उरई में आयोजित मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।20250913_101647
अब 20 सितंबर को आज़मगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए इन दोनों छात्रों का चयन किया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सी.पी. गुप्ता ने छात्रों और क्रीड़ा अध्यक्ष श्री पंकज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।20250913_101647
इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधक श्री जे.पी. पहारिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. तिवारी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष श्री रमेशचंद्र पहारिया और विद्यालय प्राचार्य श्री सी.पी. गुप्ता ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ दीं।


