मेला जल बिहार महोत्सब के मंच पर जबाबी कब्बाली के कलाकारों ने जमकर बांधा शमा।

Jhansi

0
21

मऊरानीपुर (झाँसी): नगर पालिका द्वारा आयोजित 157 वे मेला जलविहार में मंगलवार की रात जबाबी कब्बली का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हाजी महमूद, इकबाल खा मंसूरी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, अजय श्रीवास, सुशील कुरैचया, अनीश राईन, सुरेश मिश्रा, राजेन्द्र राहुल ने दीपप्रज्वलित, फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक आशिक राईन ने अतिथियों का माल्यर्पण किया बैच लगाकर, पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के सपने में पूरा करना है सभी को अपनी जिम्मेदारियो पर कार्य करना है। गाय का दूध निकाल कर उसे छोड़ें न, सभी लोगों को अपने घरों का गीला व सूखा कचरा गाड़ी में अलग अलग डाले। इधर उधर न फेके।

 

 

राजेंद्र राहुल ने कहा हम सभी नगर के विकास के लिए एक जुट होकर कार्य करते है और आगे भी करते रहेंगे। सुशील कुरैचया ने कहा यह मेला हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। ऐसे आयोजन होने से एक दूसरे से मिलते हैं व भाई चारा बढ़ता है। इस मौके पर ब्रजविहारी राज, मुकेश पटेल, बद्री श्रीवास, नरेश अहिरवार, धनीराम श्रीवास, हाजी सुबराती, शमशुद्दीन मसूरी, हबीब मसूरी, रफीक मसूरी, अनीस राईन, ताज मसूरी, अताउल मसूरी, पंकज गौतम, इरफान खान, अजीज अशरफी, शाहरुख खान, शमीम पहलवान, शमशाद राईन, राज मुहम्मद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here