भजनों की गूंज में डूबी मऊरानीपुर की रात

—मऊरानीपुर (झाँसी)। 157वें मेला जलविहार महोत्सव की दूसरी रात पूरी तरह अखिल भारतीय भजन संध्या के नाम रही। देर रात तक शहर भजनों की मधुर धुनों से गूंजता रहा। सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन, पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास और सनातनी प्रचारक हर्षा रिछारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वंदना नरेश अहिरवार ने अतिथियों को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
भजन संध्या में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, आरके अहिरवार, प्रमोद चतुर्वेदी, प्रमोद सिरोठिया, अजय श्रीवास, बृषभान सुमन, आकाश आर्य, शुभम शर्मा, राजेश रिछारिया, आशिक राईन, बैजनाथ श्रीवास, धर्मदास, गोलू बिलैया, रजनीश कुशवाहा, बद्री श्रीवास, धनीराम श्रीवास समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे
मेला जलविहार महोत्सव की यह भजन संध्या भक्ति और संस्कृति का ऐसा संगम बनी, जिसने पूरी रात को भक्तिमय बना दिया।


