जतारा का युवक लापता, मऊरानीपुर में बांध के किनारे मिली बाइक, और बेग

0
28

 

झाँसी ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश के जतारा कस्बे का एक युवक रहस्यमय हालात में लापता हो गया। उसकी बाइक और बैग बांध किनारे मिले हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश के जतारा वार्ड नंबर 4 निवासी शिवम उर्फ आनंद चतुर्वेदी, पुत्र प्रभुदयाल, शुक्रवार शाम से लापता है। परिजनों के मुताबिक शाम 6 बजकर 55 मिनट पर उनकी आखिरी बार घरवालों से बात हुई थी। उसने जल्दी घर लौटने की बात कहकर फोन काट दिया था, लेकिन पूरी रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई तो वह मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिली। रात में ही परिजन मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से युवक की तलाश की गुहार लगाई। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुआगांव के पास कुरेचा बांध किनारे एक लावारिस बाइक खड़ी है। जांच में बाइक और पास ही पड़ा बैग शिवम का निकला। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बांध में भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं मिला। युवक का इस तरह अचानक लापता होना परिजनों और पुलिस दोनों के लिए पहेली बना हुआ है। बताया गया है कि लापता शिवम एक प्राइवेट हीरो एजेंसी में फाइनेंस का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here