Sunday, March 1, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपिता–पुत्र पर हमला करने वाला वांछित अपराधी तमंचा सहित गिरफ्तार।

पिता–पुत्र पर हमला करने वाला वांछित अपराधी तमंचा सहित गिरफ्तार।

एडिट By - Arpit Sharma

 

झांसी के थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने पिता और पुत्र पर हमला करने बाले एक वांछित अपराधी को मुखबिर की सूचना पर देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत के कुशल नृतत्व में उपनिरीक्षक शिवसागर द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर बुढ़ाई तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त जयहिन्द श्रीवास पुत्र मुरलीधर निवासी म.क.43 नईबस्ती कस्बा व थाना मऊरानीपुर को एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गौरतलब रहे है कि 31 जुलाई की रात ग्राम ककवारा निवासी पुष्पेन्द्र और उसके पिता गोविन्दास पर आरोपियों ने हमला किया था और इस दौरान आरोपियों की ओर से देशी तमंचा से फायरिंग भी की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था जबकि बाकी फरार थे।थानाध्यक्ष अतुल राजपूत द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमा में आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुये न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

ViaJHS.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments