दो दर्जन से अधिक गांव को बागेश्वर सुंदर कांड कमेटी से जोड़ा गया,गांव गाँव कमेटी का किया गया गठन

झाँसी

0
28

मऊरानीपुर श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की बैठक में हिंदू समाज को एकजुट करने पर बल दिया गया। श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में स्थित वेद भवन में अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा हिन्दू समाज को एकजुट करने और सनातन धर्म मूल तत्वों को स्थापित करने के संकल्प को पूरा करने संकल्प लिया। बैठक में श्री बागेश्वर सरकार के आह्वान पर गांव गांव में श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल का गठन करने के कार्य को और तेजी से बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आज बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक गांव को बागेश्वर सुंदर कांड कमेटी से जोड़ा गया ।। इस दौरान गुरुदेव की पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के पंजीयन भी कराए गए। पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शात्री द्वारा 7नवम्बर से 16=नवम्बर तक दिल्ली से वृंदावन धाम तक होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्य में भाग लेने और पदयात्रा की व्यवस्थाओं की देखरेख में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिंदू समाज के लोगों से कुरीतियों और व्यसनों को छोड़ने की अपील की गई । बैठक में मंडल प्रभारी हरिओम साहू, नीटू खरया, दीप साहू, अखिलेश राज, देव साहू,अभिषेक पाठक, मनमोहन साहू, शुभ गंगेले, लच्छी राम साहू, दीनदयाल रैकवार, ध्रुव राय, राजू महाराज, विजय मिश्रा, अश्विनी अग्रवाल, कमलेश सेन, संतोष श्रीवास ,अरविन्द सोनी,महेंद्र साहू,ब्रजेन्द्र सिंह,रानू महाराज, गौरीशंकर तिवारी, रामप्रसाद बिलैया, नरेंद्र नामदेव, शुभ गंगेले, दीनदयाल रैकवार, अंश झा, मानवेन्द्र सिंह, राजेश कुमार सोनी, सोनू शर्मा, अंकित नामदेव, राहुल शावरीकर ,देवेंद्र कुमार,हर्ष पटेल, प्रदीप नामदेव,आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here