झाँसी
झाँसी के मऊरानीपुर में 157 वे प्रांतीय मेल जल विहार महोत्सव का शानदार एवं विधिवत शुभारंभ मेला ग्राउंड के विशाल मंच पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति , अपर जिलाधिकारी वरुण पांडे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविन्द कुमार , उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार , सीओ मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर विधि विधान से पूजन माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष शशि श्रीवास व अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार सहित कार्यक्रम के संयोजक पार्षद जगदीश आर्य सहित तमाम पार्षदों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर वा बैच लगाकर किया। तमाम पार्षदों ने मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अधिकारी ने संक्षिप्त उद्बोधन में बताया की प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर एवं आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों में विराजमान देव प्रतिमाओं के सुंदर विमान पर बिठाकर नदी में विहार कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा व रोचक कार्यक्रम है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस कार्यक्रम में सभी लोगों की सहभागिता से भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर के द्वारा किए गए शानदार प्रयास की जमकर सराहना की। इस मौके पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पाने वालो को श्रीमती नर्मदा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय एक शाम बच्चों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में निर्णायको ने विजयी छात्रों की घोषणा की ।जिन्हें पालिका द्वारा नगद धनराशि व प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया गया।


