Wednesday, June 11, 2025
Google search engine
Homeझांसीझांसी_टोड़ीफतेहपुर : रंग पंचमी में श्रीविहारी जू मन्दिर पर महिलाओं ने खेली...

झांसी_टोड़ीफतेहपुर : रंग पंचमी में श्रीविहारी जू मन्दिर पर महिलाओं ने खेली होली, भजनों पर किया नृत्य।

एडिट By - अर्पित शर्मा

टोड़ीफतेहपुर नगर के मुहल्ला नजरगंज में सुप्रसिद्ध श्रीविहारी जू महाराज मंदिर में रंग पंचमी के शुभ अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक होली खेली और भजनों की मधुर धुनों पर झूमकर नृत्य किया। मन्दिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजयमान रहा। होली महोत्सव आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाये रही।

होली महोत्सव का आयोजन नागा संत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में, मंदिर के पुजारी वीरेन्द्र तिवारी के नृतत्व में आयोजित किया गया। संत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने भगवान श्रीविहारी जू महाराज की आराधना की और रंगों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की। महिलाओं ने गुलाल और अबीर के रंगों से एक-दूसरे को रंगकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

भजनों और नृत्य से गूंज उठा मंदिर परिसर-

महिलाओं ने “राधा रमण हरि बोल”, “आज अवध में होली रे रसिया”, “श्रीविहारी के रंग में रंग जाओ” जैसे संकीर्तन गाए। भजनों की स्वर लहरियों के बीच महिलाओ ने नृत्य किया, जिससे पूरे वातावरण में एक भक्तिमय उल्लास रहा।

मन्दिर के पुजारी वीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि होली महोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। श्रीविहारी जू महाराज मंदिर पर प्रत्येक वर्ष रंग पंचमी का यह उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है, जिसमें भक्तगण श्रद्धा और भक्ति के रंगों में सराबोर हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments